टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के आठवें सीजन में आए कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा को तो सभी जानते हैं। मसकुलर बॉडी वाले हैंडसम माचो मैन गौरव को शो में सभी ने पसंद किया था। लेकिन अब आप गौरव को देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। क्योंकि गौरव अब गौरी बन गए हैं। जी हां, गौरव ने खुद को एक खूबसूरत लड़की के रूप में बदल लिया है। जिन्हें देखकर कोई पहचान ही नहीं पा रहा है कि ये गौरव ही हैं।
गौरव जब स्प्लिट्सविला में आए थे तब उन्होंने इस बात को नेशनल टेलीविजन पर स्वीकार किया था कि वो लड़कों की ओर आकर्षित होते हैं। यानी गौरव ने स्वीकारा था कि वो समलैंगिक हैं। शो से बाहर आने के बाद गौरव ने अपना लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज ऑपरेशन) करवा लिया।
गौरव से गौरी बनने के बाद वो बेहद ही खूबसूरत नजर आने लगे हैं। गौरव से गौरी बनने के बाद वो एमटीवी के ही एक और रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में भी नजर आए थे। हालांकि उन्होंने इसके केवल 2 ही एपिसोड किए। इसके बाद उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था। शो को अलविदा कहने का मकसद गौरी की कुछ दिन पहले हुई सर्जरी थी।
बता दें कि गौरी दिल्ली की रहने वाली हैं। अपने एक इंटरव्यू में गौरी ने बताया था कि गौरव से गौरी बनने का सफर उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। उन्हें 12 साल की उम्र में ही एहसास हो गया था कि वो बाकी बच्चों से कुछ अलग हैं। वो लड़कों की ओर आकर्षित होते हैं। उन्हें लड़कियों के कपड़े पसंद हुआ करते थे। लेकिन परिवार की वजह से वो कभी खुलकर सामने नहीं आ पाईं थीं।